
आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौ*त से गरमाया मामला, पिता ने अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा पर लगाए गंभीर आरोप
#रांची: आदिवासी समाज की आवाज उठाने वाली नेत्री निशा भगत की मौत के बाद झारखंड में मामला गरमा गया है। शुक्रवार को पिठोरिया के डहुटोली स्थित अपने घर में निशा भगत मृत पाई गईं। घटना से पहले उन्होंने फेसबुक लाइव किया था, जिसमें प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।
लाइव के दौरान निशा भगत ने पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार को फोन किया। बातचीत में उन्होंने अपने घर में हुई चोरी और सोशल मीडिया पर कथित रूप से बदनाम किए जाने के मामले में कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहा है।
पिता ने दर्ज कराई FIR
निशा भगत के पिता हन्दू भगत ने पिठोरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को मुकदमे में फंसाकर मानसिक रूप से परेशान किया गया और सोशल मीडिया पर उनके चरित्र को लेकर भी गलत बातें फैलाई गईं।
पिता ने जमीन से जुड़े कुछ लोगों के अलावा अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
अजय तिर्की ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
वहीं, अजय तिर्की ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि वह निशा भगत को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते थे। करीब 10 महीने पहले एक विवाद के दौरान आमना-सामना हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर ही दोनों के बीच सवाल-जवाब होते थे। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
थाना प्रभारी की भूमिका पर भी उठे सवाल
फेसबुक लाइव के दौरान निशा भगत ने थाना प्रभारी से शिकायत की थी। इस बातचीत को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि फोन कटने के बाद उन्होंने पेट्रोलिंग गाड़ी को मौके पर भेजने का निर्देश दिया था।
फिलहाल निशा भगत की मौ*त के बाद परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
नोट: मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है।
#NishaBhagat #NishaBhagatCase #RanchiNews #JharkhandNews #AdivasiLeader #AdivasiSamaj #JusticeForNisha #Pithoria #RanchiPolice #JharkhandPolitics #BreakingNews #LoktantraBharat