#जश्ने-#ईद-#मिलादुन्नबी को लेकर 20 कमेटी की बैठक संपर्क
#सिकंदरपुर। आगामी त्योहार जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर स्थानीय थाना सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर के संभ्रांत एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
बैठक में एडीएम अनिल कुमार और एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ला ने लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। एडीएम ने हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम रखने का आह्वान किया।
इस दौरान नगरवासियों ने नाली, साफ-सफाई सहित विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ला ने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि माहौल बिगाड़ने या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।