झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में राज्य की एंबुलेंस सेवा पर गंभीर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शिकायतें लगातार मिल रही हैं और गर्भवती महिलाओं को खटिया व बहंगी में अस्पताल ले जाना अत्यंत चिंताजनक है। मुख्यमंत्री ने एंबुलेंस सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए एआई कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है, इसलिए सेवाएं तेज और पारदर्शी हों। सीएम ने अस्पतालों में इलाज, दवा और आपात सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया। साथ ही लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए उबर मॉडल जैसी व्यवस्था का अध्ययन कर लागू करने का भी निर्देश दिया।
#HemantSoren #Ambulance #Jharkhand