*10 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, फ्लैट से 36.46 ग्राम स्मैक व 66,800 रुपये नकद बरामद*
*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस एवं डीएसटी की कार्रवाई*
चित्तौड़गढ़, 17 जून 2026। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत थाना सदर चित्तौड़गढ़ एवं जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर बदमाश के फ्लैट पर दबिश देकर 36.46 ग्राम अवैध स्मैक, मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं परिवहन में प्रयुक्त उपकरण तथा 66,800 रुपये नकद बरामद कर जब्त किए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी मुकुल शर्मा व डीएसपी ब्रजेश सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में मय जाब्