गिरिडीह: स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को झंडा मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के अंतिम परेड पूर्वाभ्यास का उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने निरीक्षण किया। पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल, महिला एवं पुरुष जवानों, गृह रक्षा वाहिनी तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परेड दलों ने अनुशासन, कदमताल और समन्वय के साथ अभ्यास किया।
डीसी ने मुख्य मंच, परेड ग्राउंड, अतिथि दीर्घा, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, चिकित्सा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। डीसी ने जिलेवासियों से घरों व प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज सम्मान और गरिमा के साथ फहराने की अपील की।
#Giridihviews #IndependenceDay #GiridihNews #RamniwasYadav