
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां शुरू.
जिले के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ.
__________________________________
जनगणना द्वितीय चरण के लिए जिले के पदाधिकारी का प्रशिक्षण हुजूर तहसील कार्यालय के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 8 अक्टूबर तक चलेगा। प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल से आए प्रशिक्षक श्री नागेश पाठक एवं शशिकांत शुक्ला द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना कार्य में लगे कार्मिकों को समान रूप से कार्यभार आवंटन करने हेतु गणना ब्लॉक के गठन उप-गणना ब्लॉक किस प्रकार बनाए जाएंगे एवं अतिरिक्त कार्मिकों की आवश्यकता सहित उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया, इसके साथ ही इस बार भी स्व गणना का विकल्प रहेगा जिसका प्रयोग करते हुए परिवार के सदस्य अपनी सूचना पोर्टल के माध्यम से भर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया की जनसंख्या गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं प्रवास सहित 40 सवाल पूछे जाएंगे जिसे प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से एकत्रित करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान सभी नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं जनगणना लिपिक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#Rewa #रीवा