मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मधेपुरा ने जिले में शराब एवं सूखा नशा के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया. अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी के साथ प्रमुख सड़क मार्गों पर वाहनों की जांच की गई. दवा दुकानों में भी विशेष छापेमारी की गई. इसी क्रम में आलमनगर थाना क्षेत्र के बीआरसी चौक के समीप छापेमारी कर करीब 0.100 लीटर अवैध कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया. मामले में लंबोदर झा को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य फरार आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई. वहीं, ब्रेथ एनालाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण के दौरान शराब सेवन के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस तरह अभियान में कुल 15 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई. विभाग ने बताया कि जिले में शराब एवं नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. आम लोगों से अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई है...
#Newskosisanchar11 #deshhitsamachar11