जल जीवन मिशन के तहत प्रभावित ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत, जालौन में 10 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान प्रभावित हुई ग्रामीण सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्स्थापना के लिए जनपद जालौन में 1 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक विशेष सड़क पुनर्स्थापना अभियान चलाया जा रहा है। “पानी पहुंचा, अब सड़कें भी संवरेंगी” अभियान के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई ग्रामीण सड़कों को चिन्हित कर उनकी मरम्मत एवं पुनर्स्थापना का कार्य कराया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था के साथ-साथ आवागमन को भी सुगम और सुरक्षित बनाना है। अभियान के दौरान संबंधित विभागों द्वारा प्रभावित मार्गों पर मरम्मत कार्य कराकर सड़कों को पूर्व स्थिति में लाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
#dmjalaun #jalaunnews #orai #boldobharat
Orai, Jalaun | Oct 1, 2026