मुजफ्फरपुर से भाकपा-माले का बड़ा ऐलान: "बुलडोजर राज के खिलाफ गांव-गांव चलेगा आंदोलन"
मुजफ्फरपुर में आयोजित भाकपा-माले के जिलास्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन में पार्टी की पॉलिट ब्यूरो सदस्य मीना तिवारी ने बुलडोजर कार्रवाई को लोकतंत्र और जनविरोधी बताते हुए इसके खिलाफ गांव-पंचायत स्तर पर व्यापक आंदोलन चलाने का ऐलान किया। उन्होंने सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना का विरोध करते हुए किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं को संगठित करने का आह्वान किया। सम्मेलन में भूमि, आवास, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।
#Muzaffarpur #CPIML #BulldozerRaj #MeenaTiwari #BiharPolitics #SatelliteTownship #FarmersRights #TirhutNow