4% आबादी भूखंड पर प्राधिकरण पर वादाखिलाफी का आरोप, किसान फिर आंदोलन की तैयारी में
ग्रेटर नोएडा: 4% अतिरिक्त आबादी भूखंड से वंचित किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। प्रकाश प्रधान का कहना है कि अधिकारियों ने कई बार समाधान और प्रस्ताव की प्रति देने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा।
#Hashtags:
#GreaterNoida #FarmersProtest #4PercentPlot #KisanAndolan #NoidaAuthority #YogiAdityanath #FarmersRights #GautamBuddhNagar #BreakingNews #NCRExpressNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 16, 2026