Public App Logo
रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी छात्रों का आंदोलन चल रहा है। रविवार को आंदोलन का 23वां दिन है। भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद भी आज छात्रों के बीच पहुंचीं। उन्होंने छात्रों की मांगों को लेकर सरकार से पारदर्शी और जवाबदेह रवैया अपनाने की अपील की। - Namkum News