पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर विधानसभा में बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को अनदेखा करना उचित नहीं है। 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव के ऐलान पर उन्होंने सरकार से हठधर्मिता छोड़कर छात्रों की बात सुनने की अपील की।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिन लोगों ने परीक्षा में अनियमितता की है, उनके खिलाफ कार्रवाई कर दोषियों को जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कब तक होता रहेगा।
उन्होंने कहा कि यदि किसी ने पैसे देकर नौकरी हासिल की है तो जांच के बाद उसकी सेवा समाप्त होनी चाहिए, जबकि मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को नैतिक समर्थन देती है, लेकिन आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए।
#JPSC #JSSC #BabulalMarandi #Giridihviews