कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां में PM किसान सम्मान निधि लाइव प्रसारण, 136 किसानों ने लिया लाभ
कृषि विज्ञान केन्द्र, गनीवां में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की किस्त हस्तांतरण का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 136 किसानों ने आभासी माध्यम से भाग लेकर PM जी का उद्बोधन सुना।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत किसानों को धान की उन्नत किस्म 'बौना दुबराज' का बीज प्रदर्शन स्वरूप वितरित किया गया।
धान की वैज्ञानिक खेती, नर्सरी तैयारी, SRI पद्धति, जल प्रबंधन व कीट-रोग नियंत्रण पर तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को आगामी ऋतु में उर्वरक का कम व संतुलित उपयोग करने की सलाह दी, ताकि लागत घटे और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहे। साथ ही सम्मान निधि की राशि का उपयोग बीज, उर्वरक व कृषि यंत्रों जैसी कृषिगत गतिविधियों में करने और खरीफ में श्रीअन्न व दलहन की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
किसानों ने कार्यक्रम को लाभकारी बताते हुए प्राप्त जानकारी को खेत में अपनाने का संकल्प लिया।