#अलीगढ़ में मौत पर मचा हड़कंप: छत से सीढ़ी उतरते समय फिसला पैर, 55 वर्षीय सत्य प्रकाश की मौत, रिश्तेदार ने लगाया ईंट मारकर हत्या का आरोप,अलीगढ़ के थाना गोधा क्षेत्र के ग्राम छलेसर में बच्चों को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। हालांकि ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। देर रात सत्य प्रकाश (55) खाना खाने के बाद छत से सीढ़ियों के जरिए नीचे उतर रहे थे, तभी पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के रिश्ते के भाई राजकुमार ने दूसरे पक्ष पर ईंट मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ अनिवेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
#AligarhNews #AligarhPolice #BreakingNews #UttarPradesh #Aligarh
Koil, Aligarh | Sep 10, 2026