
मां मनसा देवी हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी सेंटर का शुभारंभ, डॉक्टर ज्योति और डॉ. अंगेश ने फीता काटकर किया उद्घाटन.
दलसिंहसराय। अनुमंडल अस्पताल रोड स्थित मां मनसा देवी हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी सेंटर का शुभारंभ शुक्रवार को फीता काटकर किया गया। अस्पताल का उद्घाटन समस्तीपुर की चर्चित स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति एवं डॉ. अंगेश ने संयुक्त रूप से किया।
शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, मेडिकल स्टाफ एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई। नए अस्पताल के शुरू होने से दलसिंहसराय एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्त्री एवं प्रसूति रोग से संबंधित चिकित्सा सेवाओं का स्थानीय स्तर पर लाभ मिलने की उम्मीद है।
मौके पर उपस्थित लोगों ने अस्पताल के शुभारंभ पर डॉक्टर एवं मेडिकल टीम को शुभकामनाएं दीं।
#MaaMansaDeviHospital #MaternityCenter #DrJyoti #DrAngesh #Dalsinghsarai #Samastipur #HospitalInauguration #WomenHealth #MaternityCare #Healthcare #MedicalNews #BiharNews #DalsinghsaraiNews #SamastipurNews #StreamBihar