झारखंड में परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच प्रदर्शनकारी छात्रों ने एक बड़ा ऐलान किया है। प्रदर्शनकारी छात्रों के संगठन जेपीएससी-जेएसएसी रिफॉर्म्स मंच ने घोषणा की है कि छात्र 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। छात्रों ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे की भी मांग की। छात्रों ने कांग्रेस और झामुमो यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव करने के ऐलान के साथ ही यह भी कहा कि यदि झारखंड के मुख्यमंत्री उनकी मांगों को नहीं मान रहे हैं तो कांग्रेस को हेमंत सोरेन की गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए। छात्रों ने घोषणा की कि वे 16 अगस्त को हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला भी जलाएंगे।
Namkum, Ranchi | Aug 16, 2026