जब स्कूल में ताला हो, बच्चे बाहर इंतज़ार कर रहे हों और जिम्मेदार चैन की नींद सो रहे हों, तो समझिए शिक्षा व्यवस्था "कागज़ों" में चल रही है!
शासकीय प्राथमिक विद्यालय बिजौरी में आज सुबह 11:30 बजे भी ताला लटका मिला। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय अक्सर समय पर नहीं खुलता और कई बार तो पूरे दिन बंद ही रहता है। आज भी बच्चे स्कूल के बाहर इंतजार करते रहे, जबकि परिजनों ने मौके का वीडियो बनाकर व्यवस्था की हकीकत सामने रख दी। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, एक समय था जब अशोकनगर के पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह अचानक साइकिल उठाकर स्कूलों और आंगनबाड़ियों का निरीक्षण करने निकल पड़ते थे। उस दौर में अधिकारी-कर्मचारी समय पर पहुंचने को मजबूर रहते थे। लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि स्कूलों पर ताले लटक रहे हैं और किसी को जवाब देने की फुर्सत नहीं।
PRO Ashok Nagar
Collector Ashok Nagar
#Ashoknagar #BijoriSchool #EducationSystem #GroundReality #Accountability