नेशनल लोक अदालत की तैयारियां तेज, अधिकाधिक प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निराकरण पर जोर
आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में न्यायिक अधिकारियों को अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों की पहचान कर सूचीबद्ध करने, पक्षकारों से संपर्क स्थापित करने तथा प्री-सिटिंग के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों के त्वरित एवं स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनका कोई राजीनामा योग्य प्रकरण न्यायालय में लंबित है, तो वे 12 सितंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाकर अपने विवाद का शीघ्र, सरल एवं स्थायी समाधान प्राप्त करें।
#Kondagaon #NationalLokAdalat #LegalServices #Acc