#रहली ग्राम #जूना के कमलेश कुर्मी को आठ माह के लिए जिला बदर किया
13 आपराधिक प्रकरणों में नामजद, जिला दंडाधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई; पुलिस ने जबलपुर जिले के पाटन क्षेत्र में छोड़ा
रहली - जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सागर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रहली थाना क्षेत्र के ग्राम जूना निवासी कमलेश कुर्मी (53 वर्ष), पिता मंजू कुर्मी, को आठ माह की अवधि के लिए जिला बदर किया गया है। जिला दंडाधिकारी सागर के आदेश पर की गई इस कार्रवाई के बाद रहली पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को सागर जिले की सीमा से बाहर जबलपुर जिले के पाटन क्षेत्र में छोड़ा।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमलेश कुर्मी के विरुद्ध वर्ष 2013 से थाना रहली में कुल 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें एससी-एसटी एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट, शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट, गाली-गलौज, छेड़छाड़ और छल सहित अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल बताए गए हैं।
Sagar, Sagar | Oct 19, 2026