#Bhind अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, दो सगे भाई घायल
भिंड। अमायन थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।
मृतकों में धनपाल बघेल (35) पुत्र गोपाल सिंह बघेल निवासी छोटी मटियावली, थाना अमायन, जिला भिंड तथा अंशुल सिंह (22) पुत्र उदय सिंह निवासी अमायन रामपुरा शामिल हैं।
वहीं हादसे में घायल राम बघेल (18) एवं श्याम बघेल (18) पुत्र छिग्गेलाल बघेल निवासी ग्राम बावली, थाना नदीगांव, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) हैं। दोनों घायल सगे भाई बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिंड लाया गया। यहां डॉक्टरों ने धनपाल और अंशुल को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि राम और श्याम को उपचार के लिए सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है।