🚨 युवक की संदिग्ध मौ,त पर फूटा गुस्सा! हिंडौन के महू गांव में सड़क जाम, निष्पक्ष जांच की मांग ⚖️🛑
हिंडौन सिटी के श्यामपुर मुंडरी निवासी नरेश जाटव (27) पुत्र कल्ला जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ,त के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर महू गांव में रास्ता जाम कर दिया। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, जाम नहीं हटाया जाएगा।सूचना मिलते ही नई मंडी थाना पुलिस और महू चौकी का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझाइश का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
📍 स्थान: महू गांव, हिंडौन सिटी (करौली)
👤 मृतक: नरेश जाटव (27), निवासी श्यामपुर मुंडरी
#HindaunCity #Karauli #BreakingNews #RoadBlock #jagattaknews