
#प्रयागराज: घर से एक किलोमीटर दूर मिला 18 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप!
--------------------------------------------------------
#गया, दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार 23 अक्टूबर 2006 दिनांक शुक्रवार खबर अपडेट!
--------------------------------------------------------
#गुरुवार को चाकघाट बाजार जाने के लिए निकला था गौरव मांझी, रात में परिजनों ने चौकी में दी थी गुमशुदगी की सूचना; फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
#प्रयागराज। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी चौकी अंतर्गत पटिवार गांव में शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गौरव मांझी पुत्र राकेश मांझी के रूप में हुई है। युवक का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत के पास मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
#जानकारी के अनुसार, गौरव मांझी गुरुवार सुबह करीब 11 बजे चाकघाट बाजार जाने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। दोपहर करीब एक बजे उसके पिता राकेश मांझी ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया। शुरुआत में फोन की घंटी बजी, लेकिन बाद में संपर्क नहीं हो सका।
#इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परेशान होकर गुरुवार रात करीब 10 बजे परिजनों ने नारीबारी पुलिस चौकी पहुंचकर गौरव की गुमशुदगी की लिखित सूचना दी और उसे तलाशने की गुहार लगाई।
#शुक्रवार को तलाश के दौरान पिता राकेश मांझी अपने खेत की ओर पहुंचे, जहां गौरव की मोटरसाइकिल दिखाई दी। आसपास खोजबीन करने पर खेत से करीब 400 मीटर दूर गौरव का शव पड़ा मिला। बेटे का शव देखकर पिता बदहवास हो गए। उन्होंने तत्काल ग्राम प्रधान प्रदीप मिश्रा को घटना की जानकारी दी।
#सूचना मिलने पर नारीबारी चौकी और शंकरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।
#मौत की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस
#फिलहाल गौरव मांझी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल है।
#Prayagraj #PrayagrajNews #Shankargarh #NariBari #UttarPradesh #CrimeNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #ForensicTeam #LocalNews