गरीबों की मदद के लिए 25 पैकेट भोजन का सहयोग
दिनांक 12/09/2026 को श्रीमती प्रमोद रेखा द्विवेदी, महिला सचिव, बाँदा रोटी बैंक, निवासी मोहल्ला जैन धर्मशाला, छोटी बाजार, बाँदा द्वारा जरूरतमंद गरीबों के लिए 25 पैकेट भोजन बाँदा रोटी बैंक के जिम्मेदार अध्यक्ष रिजवान अली एवं उप कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम को प्रदान किए गए।
बाँदा रोटी बैंक टीम द्वारा इन 25 पैकेट भोजन को जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाया गया।
बाँदा रोटी बैंक परिवार श्रीमती प्रमोद रेखा द्विवेदी जी का हार्दिक शुक्रिया अदा करता है कि उन्होंने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया।
🙏 आप भी इस सेवा कार्य में अपना सहयोग दें।
यदि आप बाँदा रोटी बैंक में भोजन, कपड़े या आर्थिक सहायता के माध्यम से सहयोग करना चाहते हैं, तो नीचे दिए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9451988451
📞 8318456975
आपका छोटा सा सहयोग किसी जरूरतमंद के लिए बड़ी मदद बन सकता है।
Banda, Banda | Sep 13, 2026