धान की रोपनी और खरीफ फसलों की सिंचाई की बढ़ती मांग को देखते हुए रोहतास के इंद्रपुरी बराज से सभी लिंक नहरों में पानी की निर्बाध आपूर्ति शुरू कर दी गई है। बराज को पड़ोसी राज्यों के रिहंद और वाणसागर जलाशयों से पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा है, जिससे बराज का जलस्तर पूरी तरह मेंटेन है। सिंचाई सृजन जल संसाधन विभाग, डेहरी के मुख्य अभियंता अजय कुमार सिंह ने बताया कि तय जलस्तर को मेंटेन रखने के लिए सोन नदी के निचले हिस्से में पानी का डिस्चार्ज पूरी तरह से रोक दिया गया है। जल की बर्बादी रोकने और नहरों का प्रेशर बनाए रखने के लिए बराज के सभी 69 गेटों को पूरी तरह बंद रखा गया है।