
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दिनांक एक नवंबर को ट्रक से पकड़े 25 किलो डोडा चुरा पोस्त के मुख्य सप्लायर ढाबा संचालक को राजस्थान से किया गिरफ्तार।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस नशा तस्करों पर लगातार प्रहार कर रही है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने दिनांक एक नवंबर को ट्रक से पकड़े 25 किलो डोडा चुरा पोस्त के मुख्य सप्लायर ढाबा संचालक को राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए दिनांक एक नवंबर को कुलदीप नगर निवासी बलविंदर सिंह तथा गांव गधोला निवासी अमरजीत सिंह को 25 किलो डोडा चुरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह यह डोडा चुरा पोस्त राजस्थान के जिला प्रतापगढ़ के गांव बराह वरदा निवासी ढाबा संचालक प्रभु लाल पुत्र किशन लाल से लेकर आये थे। टीम में तुरंत कार्यवाही करते हुए ढाबा संचालक प्रभु लाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Haryana, India | Nov 6, 2026