सिपाही भर्ती में (सामान्य बंद संवर्ग) के पद पर चयन के लिए 24 जून बुधवार को लिखित परीक्षा होगी। इसको लेकर मंगलवार को रोहतास समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग मीटिंग हुई। जिसमें दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए।एसडीएम डॉ नेहा कुमारी ने बताया कि परीक्षा को लेकर सासाराम में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमें 7605 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा कक्ष में प्रवेश सुबह 08:00 बजे से प्रारम्भ होगा तथा सभी अभ्यर्थियों को सुबह 09:00 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लेना होगा। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार पूर्वाह्न 09:00 बजे बंद कर दिया जाएगा तथा इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।