Public App Logo
Jansamasya
Delhincr
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

हिन्डौन में नगर परिषद के पूर्व उपसभापति नफीस अहमद के तिरुपति नगर स्थित आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में धौलपुर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की जिलाध्यक्ष शबनम खान का करौली कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान, पार्षदों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने साफा पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उपसभापति नफीस अहमद ने कहा कि राजनीति और सामाजिक सरोकारों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं करौली कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अब्दुल मुगनी खान ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार के निर्देशन में संगठन अल्पसंख्यक वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रियता से कार्य कर रहा है। धौलपुर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की जिलाध्यक्ष शबनम खान ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगा। हिन्डौन सिटी में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की धौलपुर जिलाध्यक्ष शबनम खान के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में जनसेवा, महिला सशक्तिकरण और संगठन की सक्रिय भूमिका पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान शहर के लईक अहमद, हल्लो कुरैशी, अख्तर भाई, महताब आलम, नासिर अली, मुस्लिम खान, राजा खान सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।