
#hanumangarh नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा ने नगर निकायवार संयोजक एवं सह-संयोजक किए नियुक्त
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी के
जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू ऐडवोकेट दवारा आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए हनुमानगढ़ जिले की विभिन्न नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के लिए संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की गई है।
पार्टी द्वारा निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है—
- हनुमानगढ़ नगर परिषद: संयोजक — ओम सोनी, सह-संयोजक — आशीष पारीक एवं सुमन चावला
- संगरिया नगर पालिका: संयोजक — जगदीश सागर, सह-संयोजक — कुलदीप कटारिया
- टिब्बी नगर पालिका: संयोजक — महंगा सिंह ढिल्लों, सह-संयोजक — जगदीश कस्वां
- पीलीबंगा नगर पालिका: संयोजक — विजय सहगल, सह-संयोजक — पवन मित्तल
- गोलूवाला नगर पालिका: संयोजक — अनिल महला
- रावतसर नगर पालिका: संयोजक — दलीप छिम्पा, सह-संयोजक — गोपीराम रैगर
- नोहर नगर पालिका: संयोजक — रामकिशन भाकर, सह-संयोजक — राजू बचवानी
- भादरा नगर पालिका: संयोजक — प्रेम स्वामी, सह-संयोजक — सिद्धार्थ झोरड़
मीडिया प्रभारी कृष्ण तायल ने बताया कि भाजपा द्वारा नियुक्त सभी संयोजकों एवं सह-संयोजकों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करें तथा आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को प्रभावी एवं मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
#BJPNEWS | #BJPGovernment | #BJP4IND
#BreakingNews | #rajasthan | #jaipur #BJP