कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव खोह में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, 22 नवंबर से होगा शुभारंभ
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर महादेव खोह स्थित उत्तम तपस्वी आश्रम में 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा।
22 नवंबर: ध्वजारोहण, अग्निस्थापना, पूजन, हवन एवं आरती के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ।
23 नवंबर: सुबह और शाम पूजा-पाठ, हवन एवं आरती।
24 नवंबर: प्रातः पूजन, हवन, रुद्राभिषेक, आरती एवं भव्य भंडारा।
आश्रम के सचिव एवं संचालक राधा सूत सिन्हा ने श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान शिव की आराधना करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
हर हर महादेव!
#महादेवखोह #कार्तिकपूर्णिमा #धार्मिकअनुष्ठान #रुद्राभिषेक #भंडारा #रोहतास #अपना_रोहतास