कैश लूट में शामिल चार लुटेरे गिरफ्तार
फतुहा पुलिस ने कैश लूट मामले चार लुटेरों को घटना के चौथे दिन गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना को अंजाम देने वाले चार लुटेरों में सिंटू कुमार उर्फ चुन्नू, गोलू कुमार, नीतीश कुमार और रंजीत कुमार का नाम शामिल है। चारों फतुहा के जनार्दनपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइक और उस बैग को भी जब्त कर लिया है, जिसमें साढ़े चार लाख रुपए कैश रखा था। इन चारों की गिरफ्तारी नियाजीपुर गांव से बाहर धोबा नदी के पास से हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आपको बता दें कि पिछले सोमवार को लेबर कॉन्ट्रैक्टर और सिक्योरिटी एजेंसी का काम करने वाले प्रभुशंकर से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर ₹4.5 लाख लूट लिए थे। पुलिस ने लूट में शामिल चार बदमाशो को तो गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पर्दे के पीछे बैठे साजिश करने वाला इंसान अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
फिरोज
न्यूज ट्यूब 24x7
Fatwah, Patna | Sep 19, 2026