झाड़खंड में फतुहा के दो लोगों की सड़क हादसे में मौत
एडवोकेट प्रसेनजीत पांडे उर्फ मंटू बाबा और नीतीश पासवान की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि कार ड्राइवर विक्की पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ बोकारो मार्ग पर चितरपुर थानांतर्गत मुरुबन्दा गांव के नजदीक बस और अर्टिगा कार की सामने से हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।
एडवोकेट मंटू अपने पांच साथियों के साथ धार्मिक यात्रा पर रजरप्पा गए थे। रजरप्पा से लौटने के दौरान कार पहले एक पिकअप से टकराई और फिर सड़क के दाहिने तरफ जाकर सामने से आ रही एक बस से जोड़दार टक्कर हो गई। मंटू अपने एक परिचित नीतीश गूंगा के साथ कार से लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। इस हादसे में एडवोकेट मंटू की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल नीतीश गूंगा की रिम्स पहुंच कर इलाज के दौरान मौत हुई है। दूसरा गंभीर, कार ड्राइवर का रिम्स में इलाज जारी है।
फतुहा से रजरप्पा जाने के क्रम में अर्टिगा कार पर मंटू और ड्राइवर विक्की पासवान (बांकीपुर गोरख) के साथ नीतीश गूंगा (बांकीपुर गोरख), रसलपुर का सत्येंद्र चन्द्रवंशी और बांकीपुर के मिट्ठू पासवान सहित कुल पांच लोग सवार थे। लेकिन लौटने के क्रम में सत्येंद्र और मिट्ठू को किसी कारणवश बस से लौटना था।
एडवोकेट मंटू के गोविंदपुर स्थित आवास और नीतीश के घर पर परिचित और शुभचिंतको का देर रात आना जाना लगा हुआ था। सभी को डेड बॉडी के आने का इंतजार है। मंटू का पोस्टमार्टम रामगढ़ में होगा, जबकि नीतीश का रिम्स में पोस्टमार्टम होगा। इन दोनों का डेड बॉडी फतुहा पहुंचने में कल देर शाम तक का वक्त लगेगा।
फिरोज़
News Tube 24x7
Fatwah, Patna | Sep 26, 2026