
ग्रामीण सेवा शिविर में किसान को मिला मल्टी क्रोप थ्रेशर पर 2. 25 लाख रुपए का अनुदान।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।श्री श्रद्धा ओम त्रिवेदी।
सवाई माधोपुर। ग्रामीण सेवा शिविर किसानों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण ग्राम पंचायत कुनकटा कला के किसान मुकुट बिहारी पुत्र लालजी हैं, जिन्हें कृषि विभाग के मार्गदर्शन से मल्टी क्रॉप थ्रेसर पर 2.25 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ।
किसान मुकुट बिहारी ने बताया कि उन्हें कृषि यंत्रीकरण योजना की जानकारी सहायक कृषि अधिकारी पिन्टू लाल मीना एवं कृषि पर्यवेक्षक प्रवीण यादव ने दी। अधिकारियों ने उन्हें योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देकर आवेदन करवाया, जिसके बाद उन्हें मल्टी क्रॉप थ्रेसर पर 2.25 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत हुआ।
उन्होंने बताया कि मशीन मिलने से फसलों की मड़ाई कम समय में और कम लागत पर होने लगी है। इससे मजदूरी खर्च में कमी आई है, समय की बचत हुई है तथा खेती अधिक लाभकारी बन रही है। उन्होंने अन्य किसानों से भी अपील की कि वे कृषि विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।