
विजयपुर क्षेत्र में 1 लाख से अधिक बच्चों द्वारा एलबेंडाजोल टेबलेट का सेवन
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विजयपुर विकासखण्ड क्षेत्र में 1 से 19 वर्ष तक के 1 लाख 1 हजार 394 बच्चों द्वारा कृमिनाशक टेबलेट एजबेंडाजोल का सेवन किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयपुर में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शुभम मुदगल द्वारा बच्चों को दवा खिलाकर इस अभियान की शुरूआत की गई। इस अवसर पर बीएमओ डॉ राघवेन्द्र कर्ण, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश शर्मा, मंडल मंत्री श्री संतराम प्रजापति, बीपीएम दिलीप डंडोतिया, बी ई ई श्री साहिब कुरैशी, बी सी एम श्री कमल किशोर आदि उपस्थित रहे।
सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विजयपुर विकासखंड में 1,01,394, कराहल विकासखंड में 57,484 श्योपुर- बड़ौदा में 103539 बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली का सेवन कराया गया, टेबलेट खाने से शेष रहे बच्चों को 09 अक्टूबर को आयोजित मॉपअप राउंड में कवर किया जायेगा।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur