हिमाचल में युवती से दहेज में गाड़ी मिलने के बाद मांग रहे थे बुलेट बाइक…तंग आकर युवती ने उठाया खौफनाक कदम मायका पक्ष ने शवगृह के बाहर किया हंगामा....😢हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है चताड़ा गांव की रहने वाली सीमा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था..😢गंभीर हालत को देखते हुए सीमा को पहले क्षेत्रीय अस्पताल ऊना फिर निजी अस्पताल और बाद में पंजाब के अस्पताल रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई..😢
पोस्टमार्टम के दौरान मायका पक्ष के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का आरोप है कि सीमा को दहेज के लिए परेशान किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी...😡फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है...🙏🏻🙏🏻
Mandi, Mandi | Jul 11, 2026