बस्ती पहुंचे ओम प्रकाश राजभर, प्रदर्शन और पंचायत चुनाव पर दिया बयान
बस्ती। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर मंगलवार को तेलियाजोत में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करना गलत नहीं, लेकिन इसकी आड़ में अराजकता फैलाना उचित नहीं है। पंचायत चुनाव पर कहा कि सरकार हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन कर रही है और पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया है। दिल्ली के प्रदर्शनों पर उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग विरोध को राजनीतिक रूप दे रहे हैं।
Basti, Basti | Oct 20, 2026