
साइबर ठगी के 9 महीने बाद मिली राहत, रेवती पुलिस ने पीड़िता के ₹15 हजार कराए वापस
बलिया। साइबर ठगी की शिकार महिला के लिए रेवती पुलिस ने बड़ी राहत की खबर दी है। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते साइबर अपराधियों द्वारा ठगे गए ₹15,000 की पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई।
रेवती थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला पानी टंकी निवासी सविता देवी पत्नी छोटेलाल वर्मा के SBI खाते से 4 नवंबर 2025 को अज्ञात साइबर अपराधियों ने फर्जी तरीके से ₹15,000 ऑनलाइन ठग लिए थे। पीड़िता ने मामले की शिकायत NCRP/MRM पोर्टल पर दर्ज कराई थी।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण में रेवती पुलिस और साइबर टीम ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की। संबंधित बैंक और नोडल अधिकारियों से पत्राचार कर ठगी की रकम को Fino Payments Bank के खाते में होल्ड कराया गया।
इसके बाद MRM पोर्टल और साइबर सेल के प्रयासों से पीड़िता के खाते में ठगी की पूरी ₹15,000 की धनराशि सफलतापूर्वक रिफंड करा दी गई।
रकम वापस मिलने के बाद पीड़िता सविता देवी ने बलिया पुलिस और रेवती पुलिस टीम का आभार जताते हुए पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।
पुलिस ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन/पोर्टल पर दर्ज कराएं, ताकि ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराकर वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।
#बलिया_पुलिस
#साइबर_क्राइम
#साइबर_फ्रॉड
#रेवती_पुलिस
#CyberAwareness