पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया का उदयपुर दौरा: 24 जून को पहुंचेंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
उदयपुर। पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया 24 जून (बुधवार) से उदयपुर के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। उनके आधिकारिक दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है।
तय कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल कटारिया ट्रेन से उदयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। दो दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। शाम 07:00 बजे राज्यपाल कटारिया उदयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और रात्रि 08:20 बजे की इंडिगो फ्लाइट (6E-6229) से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।