
*थाना उभांव पुलिस द्वारा 63 अदद लावारिश कबाड़ मोटरसाइकिल वाहनों की नियमानुसार नीलामी सम्पन्न ।*
*शासन द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन क्लीन-2 अभियान के तहत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार के मार्गदर्शन एवं प्र0नि0 उभांव श्री दिनेश कुमार पाठक के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस द्वारा लावारिश कबाड़ एवं निस्तारण योग्य वाहनों के नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना उभांव पर विभिन्न मामलों में लावारिश कबाड़ योग्य कुल 63 अदद मोटरसाइकिल वाहनों की नियमानुसार नीलामी हेतु दिनांक 29.09.2026 की तिथि निर्धारित की गयी थी। निर्धारित तिथि दिनांक 29.09.2026 को थाना उभांव के थाना प्रांगण में गठित नीलामी समिति द्वारा श्रीमान् उपजिलाधिकारी (न्यायिक), बेल्थरारोड, बलिया की अध्यक्षता में उक्त 63 अदद लावारिश कबाड़ मोटरसाइकिल वाहनों की नियमानुसार नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न करायी गयी। उक्त नीलामी में 63 अदद लावारिश कबाड़ मोटरसाइकिल वाहन नीलाम किये गये। नीलामी की सम्पूर्ण कार्यवाही निर्धारित नियमों एवं शासकीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं नियमानुसार सम्पन्न करायी गयी।
थाना उभांव पुलिस द्वारा लावारिश एवं निस्तारण योग्य वाहनों के नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद बलिया*
Ballia, Ballia | Sep 30, 2026