मोहिउद्दीननगर में करंट लगने से चाय दुकानदार की मौत
#समस्तीपुर।#मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत के वार्ड संख्या-12 में घरेलू बिजली का करंट लगने से एक चाय दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदन कुमार (पिता उमेश महतो) के रूप में हुई है। वह मदुदाबाद में चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।यह घटना उस समय हुई जब चंदन कुमार अपने घर में टूटे हुए बिजली के तार को जोड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक बिजली का तेज करंट लगा, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए।