लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी 50 लाख की रंगदारी! मुजफ्फरपुर में व्यवसायी को मिली पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी, मची खलबली
मुजफ्फरपुर। ब्रह्मपुरा दाउदपुर कोठी संगम चौक मोहल्ला निवासी व्यवसायी रंजीत कुमार सहनी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर पीड़ित और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।
मामले को लेकर पीड़ित रंजीत कुमार सहनी ने ब्रह्मपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई की सुबह 9:47 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया, जिसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए हत्या की धमकी दी गई थी।
मामले की जानकारी देते हुए ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) के जरिए नंबर की जांच और छानबीन शुरू कर दी गई है।