प्रेस विज्ञप्ति (जीविका, मुजफ्फरपुर)
दिनांक : 25 जुलाई, 2026
मुजफ्फरपुर
सेवा संकल्प और समर्पण के साथ सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जिला स्तरीय कार्यक्रम मुजफ्फरपुर समाहरणालय के सभागार में आयोजित हुआ. जिसमे माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के 100 दिन के उपलब्धि के ऊपर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिनांक 25 जुलाई, 2026 को किया गया| कार्यक्रम के दौरान कर्मवीरों का सम्मान भी किया गया ।
सम्मानित की गयी जीविका दीदियाँ: इस कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु श्रीमती मीना देवी, मास्टर बुक कीपर, संगम संकुल स्तरीय संघ, मुशहरी और स्वच्छता के क्षेत्र में जन जागरूकता हेतु इस्मत खातून , सफाई कर्मी के साथ घरेलू हिंसा कि शिकार महिलाओं को जागरुक कर उनक़ो अधिकार दिलाने में उत्कृष्ट योगदान हेतु रूपा कुमारी , दीदी अधिकार केंद्र,समन्वयक,मुशहरी मुजफ्फरपुर को जिलाधिकारी तथा अन्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया|
एक और जहां जिला स्तरीय कार्यक्रम में जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया । वहीं गांव कि गलियों से लेकर ग्राम पंचायत और प्रखंड स्तर पर सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जीविका दीदियों ने हाथों में मेहंदी रचाई. कार्यक्रम के दौरान अच्छे कार्य करने वाले दीदियों और कैडर को ग्राम संगठन द्वारा सम्मानित भी किया गया. इसके साथ ही सभी ग्राम संगठनों में रंगोली बनाकर उत्सव पूर्ण माहौल में सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों पर दिखाए जाने वाले वीडियो फिल्म के साथ ही माननीय मुख्यमंत्री का संबोधन भी महिलाओं ने सुना. प्रोजेक्टर,टीवी और मोबाईल के माध्यम से दीदियों ने पुरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा. मुजफ्फरपुर जिले के सभी प्रखंडों के 3642 ग्राम संगठनों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें तीन लाख से ज्यादा दीदियों ने भाग लिया. सरकार के 100 दिन पूरे होने के साथ ही दीदियों ने जीविका के तहत मिलने वाले योजनाओं पर भी चर्चा की. सेवा समर्पण और संकल्प के तहत सरकार ने जो कार्य किया उसकी बानगी जीविका में भी देखने को मिली. इसी उत्साह के साथ गांव की गलियों से लेकर ग्राम पंचायतों में दीदियों ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही महिलाओ के हित वाली योजनाओं के सफल संचालन पर भी चर्चा की. सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष में दीदियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियां पर भी चर्चा किया. सरकार के 100 दिन पूरे होने पर वीडियो ने सरकार को बधाई दी और उन्होंने कहा कि इस सरकार के नेतृत्व में उनके जीवन में अभूतपूर्व बदलाव आ रहा है आगामी कुछ वर्षों में महिलाओं में उम्मीद जताई कि बेहतर बिहार बनकर उभरेगा. हाल ही में शुरू कि गईं सहयोग शिविर की भी महिलाओं ने प्रशंसा कि. सरकार द्वारा महिला सक्तिकरण को लेकर के जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती अनिशा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीविका से जुड़े हुए कैडर,सामुदायिक समन्वयक, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, प्रखंड सलाहकार और सभी क्षेत्रीय कर्मियों ने अभूतपूर्व योगदान दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Samrat Choudhary
#100DaysOfCMSamrat
#SevaSankalpSamarpanKe100Din
#PragyaBhumiBihar
#BiharGovernment
#PublicService
#GoodGovernance