
छतरपुर शहर के थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम तलवापुरा अंतर्गत 80 पेटी अवैध शराब तस्करी के प्रकरण में फरार ₹5000 का इनामी शेष आरोपी नीकेश राय गिरफ्तार
पुलिस थाना सिटी कोतवाली द्वारा माह अक्टूबर वर्ष 2025 में ग्राम तलवापुरा के पास खेत से अवैध शराब तस्करी की जा रही 80 पेटी अवैध शराब मात्रा करीब 720 लीटर अवैध शराब कीमत करीब 5 लाख रुपये बरामद की गई थी।
अवैध शराब तस्करी प्रकरण में संलिप्त 3 आरोपी--- धीरेंद्र राजा निवासी ग्राम निवारी, बड्डू उर्फ धन प्रसाद यादव निवासी बरक़ौहा, एवं भूपेंद्र कुशवाहा उर्फ कल्लू मच्छर निवासी ग्राम हमा को गिरफ्तार किया गया था।
फरार शेष ₹5000 के इनामी आरोपी की तलाश की जा रही थी।
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब तस्करी प्रकरण में संलिप्त शेष आरोपी ₹5000 के इनामी निकेश राय पिता संतोष राय निवासी संध्या विहार कॉलोनी छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक जे पी अहिरवार, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह, आरक्षक नरेश सिंह एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
#chhatarpur