
मेजर ध्यानचंद खेलो उत्सव 2026 में इलेक्ट्रिक विभाग की शानदार जीत
सोनपुर रेलवे स्टेडियम में अंतर-विभागीय फुटबॉल मुकाबले में ऑपरेटिंग विभाग को 6–0 से दी करारी शिकस्त
सोनपुर। मेजर ध्यानचंद खेलो उत्सव 2026 के अंतर्गत 6 सितंबर 2026 को सोनपुर रेलवे स्टेडियम में आयोजित अंतर-विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिक विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑपरेटिंग विभाग को 6–0 से करारी शिकस्त दी।
मुकाबले की शुरुआत से ही इलेक्ट्रिक विभाग के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ के 9वें मिनट में राकेश ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 18वें मिनट में उन्होंने अपना और टीम का दूसरा गोल किया। 21वें मिनट में विकास रंजन कुमार ने तीसरा गोल दागकर पहले हाफ का स्कोर 3–0 कर दिया।
दूसरे हाफ में भी इलेक्ट्रिक विभाग का दबदबा बरकरार रहा। 6वें मिनट में अमित ने चौथा गोल किया। इसके बाद राकेश ने 8वें मिनट में पाँचवाँ और 16वें मिनट में अपना चौथा व्यक्तिगत गोल दागते हुए टीम की जीत 6–0 कर दी।
मैच के दौरान मंडल क्रीड़ा अधिकारी श्री अभिजात कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (DOM) समेत मंडल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#MajorDhyanChandKheloUtsav #KheloUtsav2026 #SonpurRailway #FootballMatch #InterDepartmentFootball #ElectricDepartment #OperatingDepartment #RailwaySports #Sonpur #FootballNews #YoungIndiaNews