#भरतपुर। भरतपुर पुलिस ने जिले भर में असामाजिक तत्वों और बदमाशों पर नकेल कसने के लिए एक दिवसीय 'एरिया डॉमीनेशन' अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय जयपुर, रेंज आईजी श्रीमती प्रीति चंद्रा और जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देशन में चलाई गई इस विशेष मुहीम के दौरान 249 पुलिसकर्मियों की 56 टीमों ने 371 ठिकानों पर दबिश देकर 123 अपराधियों को दबोच लिया। कार्रवाई के तहत पुलिस ने हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर, इनामी और वारंटियों सहित 30 बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि अवैध हथियारों और भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी भी की। 19 और 20 अगस्त के बीच चले इस 14 घंटे के सघन चेकिंग अभियान से अपराधियों में हड़कंप मच गया।