
#राठ के आवासीय स्कूल में कक्षा 2 के मासूम से बेरहमी से मारपीट, आंख की रोशनी जाने का आरोप!
राठ (हमीरपुर)। कस्बे के गल्हिया रोड स्थित एक आवासीय विद्यालय में कक्षा 2 के छात्र के साथ कथित मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट में मासूम की आंख में इतनी गंभीर चोट आई कि डॉक्टरों ने आंख निकालने और प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी है।
मामले के अनुसार, झांसी जनपद के गरौठा थाना क्षेत्र के सिजानपुरा मोहल्ला निवासी नरेंद्र कुमार का पुत्र भागवत नारायण गल्हिया रोड स्थित आवासीय विद्यालय में कक्षा 2 का छात्र है।
बच्चे के पिता का आरोप है कि करीब एक माह पहले स्कूल में किसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट की गई थी, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई। आरोप है कि विद्यालय में करीब 15 दिनों तक इलाज किया गया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
इसके बाद परिजन बच्चे को झांसी ले गए। वहां से उसे चित्रकूट के नेत्र अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच और ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने आंख पूरी तरह खराब होने की बात कही। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने आंख निकालकर प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी है।
पीड़ित पिता का आरोप है कि शुरुआत में विद्यालय संचालक ने इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में खर्च देने से इनकार कर दिया। इसके बाद बच्चे के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
वहीं, इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
बिना मान्यता चल रहे स्कूल पर भी सवाल उठे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एमजेसीबी के नाम से किसी भी स्कूल को मान्यता प्राप्त नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ सबसे बड़ा सवाल: अगर स्कूल बिना मान्यता के संचालित हो रहा था, तो वहां छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी? मासूम की आंख को हुए कथित नुकसान की जवाबदेही कौन लेगा?
बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई बेहद जरूरी है।
📢 आपकी राय क्या है? ऐसे मामलों में दोषियों पर क्या सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
👍 खबर पसंद आए तो LIKE करें।
💬 अपनी राय COMMENT में बताएं।
📲 खबर को SHARE करें ताकि जिम्मेदार अधिकारियों तक आवाज पहुंचे।
🔔 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए पेज को FOLLOW करना न भूलें।
#Rath #Hamirpur #RathNews #UPNews #BreakingNews #SchoolNews #EducationDepartment #ChildSafety #JusticeForChild #हमीरपुर_न्यूज #राठ_न्यूज #उत्तरप्रदेश_समाचार
Rath, Hamirpur | Nov 15, 2026