#बट्टा_साहब_बीजेपी_के_हुए..!
भरतपुर। बयाना में आज उस समय राजनीतिक निष्ठाएं बदलने का शानदार हुनर देखने को मिला जब नगर पालिका चुनाव के नजदीक आते ही 'बट्टा' साहब ने अपनी पूरी टोली समेत पाला बदल लिया। अपनी पत्नी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष उषा अग्रवाल और उपाध्यक्ष मंजू शर्मा के साथ 8 वर्तमान व 6 पूर्व पार्षदों की लंबी कतार लेकर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल 'बट्टा' कांग्रेस का हाथ झटककर भाजपा की शरण में पहुंच गए। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी बिना देर किए सभी को भगवा दुपट्टा पहना दिया। अब इसे वफादारी पर बट्टा कहें या कांग्रेस के चुनावी समीकरणों पर, ये तो समय बताएगा लेकिन साहिब का विचारधारा से मोहभंग होते देर न लगी। कल तक जिस पार्टी के बैनर तले सत्ता के मजे लूटे गए, चुनाव आते ही वहां 'बट्टा' लगता दिखा और रातों-रात भाजपा का गमछा सुहाने लगा। खैर, अब देखना यह होगा कि दल बदलकर राजनीति के इस 'बट्टे' से किसे फायदा पहुंचता है और किसे नुकसान का बट्टा झेलना पड़ता है।
Bharatpur, Bharatpur | Aug 26, 2026