सहारनपुर: तीतरों पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर गौकश गिरफ्तार, 20 किलो गोमांस व 3 अवैध तमंचे बरामद
सहारनपुर के थाना तीतरों पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 शातिर गौकशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 20 किलो गोमांस, 3 अवैध .315 बोर तमंचे, 3 जिंदा कारतूस तथा गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
बरामद सामान में 2 बड़े छुरे, 1 छोटा छुरा, 1 कुल्हाड़ी, 1 तराजू, 3 लोहे के बांट (2 किलो, 1 किलो और 500 ग्राम) तथा 1 लकड़ी का तख्ता शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#Saharanpur #SaharanpurPolice #UPPolice #GoodWorkUPP #CrimeNews #Gaukashi #PoliceAction #BreakingNews