मेरठ,,,
*▶️बदनाम रहने वाली खाकी का मानवीय चेहरा आया* *सामने,जनता की आंखें हुई नम!*
👉मेरठ के लोहियानगर से आई यह खौफनाक तस्वीर देश की आत्मा को हिलाकर रख देगी! बजौट रेलवे अंडरपास में भरा 10 फीट गहरा खूनी पानी, आज एक बेकसूर बुजुर्ग और उसके बेजुबान वफादार घोड़े का 'डेथ-ट्रैप' बन गया!
60 साल के बुजुर्ग राकेश अपने घोड़े के साथ चारा लेने निकले थे। उन्हें क्या पता था कि प्रशासन की लापरवाही ने आगे मौत का कुआं खोद रखा है। जैसे ही तांगा अंडरपास में उतरा, वह अचानक 10 फीट गहरे नरक में समा गया। प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कांप गई जब उन्होंने देखा—एक तरफ बेजुबान घोड़ा डूब रहा था, और दूसरी तरफ अपनी आखिरी सांस तक उसको बचाने की जद्दोजहद में बुजुर्ग राकेश भी उसी मौत के कुंड में हमेशा के लिए दफन हो गए! दोनों की तड़प-तड़प कर मौके पर ही मौत हो गई।
अक्सर बदनाम रहने वाली खाकी का वह रूप... जिसे देख आंखें नम हो जाएं!
हादसे के बाद जब कोहराम मचा, तब शव गहरे पानी के पाताल में कहीं खो चुका था। लोग डर से पीछे हट रहे थे, लेकिन तभी... हमेशा विवादों और चर्चाओं में रहने वाली यूपी पुलिस का वह मानवीय और जांबाज चेहरा सामने आया, जिसने सिस्टम के मुंह पर तमाचा मार दिया!
वर्दी उतारी... और मौत के कुएं में कूद गया जांबाज!
वहां मौजूद एक दरोगा ने अपनी जान की परवाह नहीं की। उन्होंने तुरंत अपनी वर्दी उतारी और उस 10 फीट गहरे, जानलेवा पानी में छलांग लगा दी। अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर, उस खाकी के रखवाले ने गहरे पानी को चीरा और बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला, खाकी के इस मानवीय चेहरे को आज पूरा देश सलाम कर रहा है, लेकिन मेरठ की जनता इस वक्त गुस्से से कांप रही है! लापरवाह अफसरों से जनता का सीधा सवाल—इस कत्ल का जिम्मेदार कौन?