
जन्मदिन पर जिला परिषद अध्यक्ष ने पेश की मिसाल, सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान
हाजीपुर : जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़ते हुए जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर मानवता और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। मंगलवार को हाजीपुर स्थित जिला परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिला परिषद अध्यक्ष की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।
आयोजकों के अनुसार, शिविर में एकत्रित रक्त को वैशाली ब्लडलाइन के पास सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से अपने जन्मदिन और अपने बच्चों के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित करते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य खुशी के इन खास पलों को समाजसेवा से जोड़ना और जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाने में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि यह पहल आगे भी जारी रहेगी।
रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि जन्मदिन का उत्सव केवल अपने लिए खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां लाने और किसी की जान बचाने का संकल्प भी हो सकता है।
यंग इंडिया न्यूज़ | हाजीपुर, वैशाली
#AshutoshKumarDeepu #BloodDonationCamp #रक्तदानशिविर #जन्मदिन_विशेष #समाजसेवा #मानवता #DMVaishali #VarshaSingh #VaishaliNews #HajipurNews #YoungIndiaNews #BloodDonation #BiharNews