15 अगस्त को लेकर भरतपुर पुलिस अलर्ट, संदिग्धों और संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई निगरानी
भरतपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर भरतपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 15 अगस्त की पूर्व संध्या और उससे पहले के दिनों में जिलेभर में पुलिस की सतर्कता और मौजूदगी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और संदिग्ध स्थानों की लगातार चेकिंग की जा रही है। वहीं, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।